*रामगढ़ (कैमूर)*
कैमूर : आगामी उपचुनाव के मद्देनजर जन सुराज पार्टी चारों विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के कार्यकर्ता लगातार स्थानीय जनता को संगठन का संस्थापक सदस्य बना रहे हैं। साथ ही जनता को जन सुराज के उद्देश्यों और चुनाव चिन्ह की जानकारी भी दी जा रही है। हर उम्र और वर्ग के लोग जन सुराज का हिस्सा बन रहे हैं, जिससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि जनता बदलाव की ओर कदम बढ़ा रही है।
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी श्री सुशील सिंह कुशवाहा भी सक्रिय रूप से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। श्री कुशवाहा ने जनता को आश्वस्त किया है कि यदि आगामी उपचुनाव में जन सुराज को जनता का समर्थन मिलता है, तो वे अपने कार्यकाल में रामगढ़ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया