*समाहरणालय, मधुबनी*
* जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने आज कई छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया एवं अबतक की तैयारीयो का जायजा लिया। गंगासागर तालाब, मुरली मनोहर तालाब, नगर निगम तालाब, पुलिस लाइन तालाब सहित शहर के कई छठ घाटों पर पहुँचकर अब तक कि गई तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने छठ घाटों के साफ-सफाई को और भी बेहतर करने का निर्देश दिया । छठ घाटों पर वॉच टावर लगाने का भी निर्देश दिया ताकि छठ घाटों पर विधि व्यवस्था की स्थिति पर सूक्ष्म निगरानी रखी जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पूजा समितियां से भी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मिटटी करण के कार्य को हर हाल में अविलम्ब पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश दिया उन्होंने छठ घाटों पर सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर निजी नावों के परिचालन पर पूर्णतः रोक है। जिलाधिकारी ने कहा कि कि छठ घाट पर पटाखा छोड़ना भी प्रतिबंधित है,इससे दुर्घटना एवं अव्यवस्था होने की संभावना बनी रहती है।उन्होंने छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधाओं को लेकर भी उपस्थित नगर आयुक्त को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार,मेयर नगर निगम मधुबनी अरुण राय, नगर आयुक्त अनिल चौधरी सहित कई कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।।*

*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।डेंगू मच्छर साफ पानी मे पनपता है,अपने आस पास साफ पानी जमा नही होने दे। मच्छरदानी का अवश्य प्रयोग करे।किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर जरूर संपर्क करे।।**


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया