*समाहरणालय, मधुबनी*
*सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा चयनित संस्था जन जागरण युवा समिति, मधुबनी तथा संगीत एवं ललित कला समिति, मधुबनी द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय ,मधुबनी के तत्वाधान में श्रम संसाधन विभाग के योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोज किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि सरकार द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है । पंजीकृत श्रमिकों को दुर्घटना या मृत्यु होने पर राशि प्रदान की जाएगी तथा श्रमिकों को पेंशन भी प्रदान की जाएगी। श्रमिकों को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड ,फोटो, बैंक पासबुक एवं 90 दिन किए गए काम स्वलिखित प्रमाण पत्र निबंधन के समय देना होगा। आज बेनीपट्टी बाजार के निकट एवं ऊंचेट शक्तिपीठ के निकट नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमें कलाकार के रूप में रागिनी झा ,निशांत कुमार, रूपांजलि कुमारी ,मनजीत गुप्ता, संजीव कुमार, अवध कपड़ी, गोपाल कपड़ी, संतोष यादव शहित 10 कलाकारो ने अपनी कला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया ।वहीं दूसरी ओर आज फूलपरास प्रखंड के निकट एवं फूलपरास बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार के रूप में स्वाति कुमारी ,मनोज राम, रमेश राम ,अघनु दास, अनिल कुमार, राजू कुमार चौधरी, मृत्युंजय शाह, विकास कुमार, निभा झा 10 कलाकार शामिल हुए । कलाकारों ने गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाए जा रहा है योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 6 नवंबर24 तक नाटक आयोजित किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि सरकार द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही श्रम संसाधन विभाग के कई योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटक ,गीत संगीत के माध्यम से दी जा रही है । संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम का मॉनिटर भी किया जा रहा है।

*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।डेंगू मच्छर साफ पानी मे पनपता है,अपने आस पास साफ पानी जमा नही होने दे। मच्छरदानी का अवश्य प्रयोग करे।किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर जरूर संपर्क करे।।**

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया