दरभंगा,
वन विभाग के कर्मी ने भी रेस्क्यू के लिए नदी में बिछाया है जाल
दरभंगा, जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के थलवारा गाँव स्थित अधवारा समूह नदी में लगातार मगरमच्छ दिखाई पड़ने से इलाके के लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ बतादें इस इलाके में पिछले चार दिनों में आज दूसरी बार मगरमच्छ दिखाई पड़ने से छठ व्रतियों में डर दिखाई पड़ने लगा है। इस नदी किनारे हजारों की संख्या महिला छठ व्रती इस व्रत किया करती है ऐसे में मंगलवार को शुरू हो रहे लोकआस्था का महापर्व छठ का नहाय खाय से शुरुआत होने वाली है। आज इस इलाके में फिर से मगरमच्छ के दिखाई पड़ने महिलाओं के हड़कम मचा हुआ है। हालाकि जिला वन प्रमंडल के अधिकारियों की टीम इस नदी में जाल लगाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है लेकिन वह चार दिनों बाद वन विभाग की पकड़ में नही आया है।

बतादें इस इलाके में 31 अक्टूबर की दोपहर भी ग्रामीणों ने नदी में मगरमच्छ को देखा जिसके बाद इलाके ले लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी थी जिसके आलोक में पदाधिकारियों की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया था लेकिन मगरमच्छ वन विभाग की पकड़ में नही आया था उसके चार दिन बार आज सोमवार की दोपहर में फिर से मगरमच्छ को नदी लोगों तैरता हुआ देखकर फिर प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद मौके फिर से रेस्क्यू के लिए टीम को भेजा गया है।

वही बन विभाग के अधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने कहा कि रेस्क्यू टीम को लगाया गया है नदी में जाल भी बिछाया गया है। जबकि नाव और जाल लेकर टीम नदी का पेट्रोलिंग लगातार रही है। लेकिन मगरमच्छ अभी तक पकड़ से बाहर है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान भी वन विभाग की टीम छठघाट पर नाव और जाल के साथ तैयार रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने को लेकर टीम तैयार रहेगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया