शनिवार को राजद जिला कार्यालय मधुबनी के प्रांगण में जिला राजद की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश झा एवं अनुसूचित जाति संगठन के मंजूब नेता पावस पासवान के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने और सदस्यता के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के लिए विचार- विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष रामाशीष यादव के अध्यक्षता एवं जिला प्रधान महासचिव अब्दुल कुदूस के संचालन एवं जिला प्रभारी कुमर राय के उपस्थिति में आयोजित किया गया बैठक में प्रदेश द्वारा प्रतिनियुक्त सदस्यता अभियान प्रभारी कुमर राय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो से तीन क्रियाशील सदस्य बनाना है। इस अभियान में सदस्यता अभियान को सुचारू तरीके से चलाने के लिए प्रदेश के नेता सांसद विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता एक एक पंचायत में जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। इसमें दलित पिछड़े, अकलियत महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंड एवं विधानसभा स्तर में प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। सभी बूथ पर कम से कम दो से तीन क्रियाशील सदस्य बनाना है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, राजेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंभु प्रसाद यादव, किसान अध्यक्ष अजितनाथ यादव,प्रखंड अध्यक्ष गुलजार अहमद, जय जयराम यादव, रामवरण राम, मिश्रीलाल यादव, नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, अतिपिछड़ा नेता सुरेंद्र कुमार चौधरी, सचिन कुमार यादव,हेमंत सिंह,लालू यादव,विजय कुमार यादव, सीताशरण यादव सहित अन्य उपस्थित थे।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया