*समाहरणालय, मधुबनी*
*सरकार द्वारा लागू की गई शराब बंदी नीति ने राज्य में सामाजिक सुधार की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ा है।-माननीय मंत्री। नशा सेवन के सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर डाला विस्तृत प्रकाश। नशा मुक्ति एवं शराब के दुष्प्रभाव पर पर कला जत्था की हुई शानदार प्रस्तुति*
माननीय मंत्री मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार, रत्नेश सादा ने रहिका प्रखंड के बलिया पंचायत के रैयाम चीनी मिल के परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया और शराब बंदी के तमाम फायदे बताए। उन्होंने नशा सेवन के सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत प्रकाश डाला।माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई शराब बंदी नीति ने राज्य में सामाजिक सुधार की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दिया साथ ही सभी को हर प्रकार की नशा से दूर रहने को लेकर अपील भी किया।अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के सेवन से दूर रहने का संकल्प दिलाते हुए शराब बंदी कानून को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान नशा मुक्ति एवं शराब के दुष्प्रभावपर कला जत्था की शानदार प्रस्तुति भी हुई। उन्होंने इस अवसर पर कला जत्था के प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला। माननीय मंत्री ने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना ने बिहार के अत्यंत निर्धन परिवारों के जीवन में एक नई उत्साह का संचार किया है। यह योजना गरीबी और बेरोजगारी के कुचक्र को तोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

मौके पर अधीक्षक, मद्य निषेध विभाग, मधुबनी, विजयकांत ठाकुर, जदयू जिलाध्यक्ष, फुले भंडारी, रामसुंदर सदा, राम नरेश चौपाल, अरुण कुमार राम, प्रभु जी झा, अनिल चौधरी, भरत चौधरी, इंदु भारती, महानरायण राय, संतोष ऋषि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिषेक कुमार ने किया।
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545* *या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष** *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
*सड़क सुरक्षा न हो नारा,बना लो इसको जीवन धारा। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने,वही* *चारपहिये वाहन में हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया