दरभंगा एयरपोर्ट के सिविल इन्क्लेव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास
दरभंगा, दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी और भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित स्थानीय विधयाक मंच पर उपस्थित थे। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का शिलान्यास रिमोट से किया है। इस नए टर्मिनल भवन का निर्माण कुल 912 करोड़ रुपये की लागत 54 एकड़ जमीन पर होगा। बताया जाता है की नए टर्मिनल भवन में यात्रियों के अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस भवन में पिक अवधि में एक साथ तीन हजार यात्रियों के लिए सुविधाओ का ख्याल रखा जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभा को सम्बोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा की प्रधनमंत्री दिल्ली में बैठते है लेकिन उन्हें दरभंगा और मिथिला की भी चिंता बनी रहती है इसलिए उन्होंने कहा की दरभंगा में अब अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनना चाहिए यहां दस विमान से काम नहीं चल रहा है इसलिए यहाँ विकास करने की आवश्यकता है। दरभंगा में एम्स बन रहा है हमलोगो को क्या चाहिए ये सब विकास की बात है विकास की सड़क चाहिए बिहार में विकास की डोर नितीश जी के हाथ में है आज भी मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से इस कार्यक्रम में जुड़े है। सभी को पुरे बिहार की चिंता है बिहार का हर हिस्सा विकसित होना चाहिए अगर बिहार और देश की विकास देखना चाहते है तो मिथिला और दरभंगा का विकास जरुरी है ऐसी सोच प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के लिए रखते है। उन्होंने कहा कि हमारा गोवा दरभंगा से भी छोटा जगह है वहां दो दो एयरपोर्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है 2047 तक भारत पूर्ण विकसित होगा तो बिहार और दरभंगा मिथिला का विकास होगा तब की संभव है। हमलोग जब यहाँ से जाए तो यही सोच लेकर आज सभी आये है की प्रधानमंत्री जी की सोच के साथ रहना है प्रधनमंत्री के हाथो को मजबूत करने है ताकि और ज्यादा विकास हो सके।

दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल बिल्डिंग की आधरशिला राखी है दरभंगा में 912 करोड़ की लगत से यह टर्मिनल बिल्डिंग दो वर्षो में बन कर तैयार हो जायेगा इसके बाद यहाँ यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी साथ ही एक वर्ष में लगभग 43 लाख यात्री दरभंगा हवाई अड्डे से सफर कर सकते है इसके आलावा दरभंगा हवाई अड्डा पर एक साथ चौदह विमान रखने की छमता होने से ज्यादा फ्लाइट उड़ान भी भरने का काम करेगी इसका फायदा सीधे यहाँ के लोगो को मिलेगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया