*पटना में अपराधियों ने होटल मालिक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना*
पटना। राजधानी पटना में आज अपराधियों ने दिनदहाड़े सरेआम एक होटल संचालक को गोलियों से भून डाला। इस होटल संचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटनास्थल से गोलियों के पांच खोखे बरामद किए गए।
इस हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में गस्त लगा रहे हैं खुफिया विभाग को भी अलर्ट मोड पर है।
होटल मालिक की पहचान पटना जंक्शन के पास भोजनालय चलाने वाले शकील अहमद के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार शकील अहमद आज अपनी बाइक से पीरबहोर थाना क्षेत्र के कुतुबुद्दीन लेन स्थित अपने नए मकान को देखने गए थे। बताते हैं कि इसी दरमियान कुछ अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी । जिससे की घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई ।अत्याधुनिक हथियार से किए गए फायरिंग में पुलिस ने घटना स्थल से पांच कारतूस का खोखा बरामद बरामद किया है। उन्हें पांच गोलियां मारी गई। संवेदनशील पीरबहोर इलाके में शकील की हत्या की खबर मिलते ही अपरा तफरी मच गई। पुलिस ने भी बिना समय गवाई घटना स्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी ।सीसीटीवी कैमरे के जरिए शकील के हथियारों के पहचान की कोशिश की जा रही है। पटना के टाउन डीएसपी सहित पीरबहोर के अलावा अन्य थानों की पुलिस भी घटना स्थल पर कैंप कर रही है ।हत्यारे शकील को गोली मारने के बाद भागने में सफल रहे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया