दरभंगा,
बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को को पंख लगने वाले हैं. पीएम मोदी दरभंगा एयरपोर्ट पर 912 करोड़ की लागत से बनने वाले स्थायी सिविल एन्क्लेव निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी ऑनलाइन जुड़े. इसको लेकर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने खुशी जताई है. संजय झा ने कहा कि आज मिथिला के लिए बहुत ही खुशी का दिन है. दरभंगा एयरपोर्ट के नये टर्मिनल बिल्डिंग का आज माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के विकास में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की शुरू से व्यक्तिगत अभिरुचि रही है.संजय झा ने कहा कि कोरोना काल में भी उन्होंने (सीएम नीतीश कुमार) दरभंगा जाकर एयरपोर्ट पर हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया था. भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के लिए भी राज्य सरकार हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है. हमलोग प्रयास कर रहे हैं दरभंगा एयरपोर्ट से दूसरी कंपनियों की सेवा भी शुरू हो. हमें विश्वास है, दरभंगा एयरपोर्ट का विकसित स्वरूप आनेवाले समय में पूरे मिथिला के लिए गेम चेंजर साबित होगा. बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट के विकास के लिए संजय झा लगातार उच्च सदन में आवाज उठाते रहे हैं. उनके प्रयासों से ही आज इस एयरपोर्ट का विकास हो रहा है.स्थायी सिविल एन्क्लेव बन जाने से यहां यात्री सुविधा में वृद्धि होगी. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. व्यापार व रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. इससे दरभंगा सहित पूरे मिथिला का विकास होगा. विशाल टर्मिनल भवन को एक साल में करीब 43 लाख यात्रियों की आवाजाही के मद्देनजर डिजाइन किया गया है. संजय झा ने बताया कि 78 एकड़ भूमि पर दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माण होना है. इसमें 914 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस एयरपोर्ट में एक साथ 14 यात्री विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी.

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया