पटना।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराबबंदी को लेकर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध शराब के सेवन से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार के कारण शराबबंदी को समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने बयान में नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति की आलोचना करते हुए कहा, नीतीश कुमार ने ऐसा शराबबंदी लागू किया है जिसमें शराब की दुकानें तो बंद हो गईं, लेकिन होम डिलीवरी शुरू हो गई। यह नीति पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल बन गई है, जैसे कि अमेज़न (Amazon)और फ्लिपकार्ट (Flipkart) में दुकानें बंद कर होम डिलीवरी शुरू होती है। नीतीश बाबू ने बिहार में होम डिलीवरी का मॉडल पेश किया है – शराब की दुकानें बंद कीं और घर-घर शराब की डिलीवरी चालू कर दी।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में घर-घर शराब बेची जा रही है, जिससे राज्य के गरीबों का हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा शराब माफिया और अफसरों की जेब में जा रहा है, जबकि बिहार के लोग गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता से सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार का शासन बदलना चाहिए? इस पर वहां मौजूद लोगों ने ध्वनि मत से प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया