पटना।
जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी उप-चुनाव के लिए तरारी विधानसभा सीट से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह को जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले 2 वर्षों से अपनी पदयात्रा में कह रहे हैं कि बिहार के हर गांव से अच्छे और योग्य लोगों को ढूंढ़कर राजनीति में लाएंगे। इसका पहला उदाहरण एसके सिंह हैं। सेना में उप- प्रमुख (वाइस चीफ) के पद पर बिहार से अब तक दो ही लोग पहुंचे हैं, उनमें से एक एसके सिंह हैं। जन सुराज के लिए यह गौरव की बात है कि सेना में इतने ऊंचे पद पर रहने के बावजूद जन सुराज अभियान की ईमानदारी और शुचिता को देखते हुए श्रीकृष्ण सिंह हमारे साथ आए हैं।
बिहार की राजनीति में यह पहला मौका होगा जब सेना में सर्वोच्च पद पर रह चुके हो और फिर उसके बाद बिहार से विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के लिए कोई व्यक्ति मैदान में उतरा हो। एसके सिंह तरारी के एक गांव के रहने वाले हैं, वही तरारी जो बालू माफिया और भू-माफिया के लिए जाना जाता है। जनरल एसके सिंह के नेतृत्व में तरारी को बालू माफिया और भू-माफिया से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज की चुनौती है कि कोई भी पार्टी तरारी से श्री कृष्ण सिंह से बेहतर उम्मीदवार घोषित करे। अन्य दल जाति या धर्म या बाहुबल या धनबल के आधार पर अपने उम्मीदवारों का चयन करती हैं और जन सुराज अपने उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर करता है। यही बात जन सुराज को अन्य पार्टियों से अलग बनाती है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया