आज देश भर के स्टेशन मास्टर अपने दस सूत्री मांगों को लेकर भूखे पेट कर रहे हैं ड्यूटी। इतना ही नहीं देश के सैकड़ों स्टेशन के स्टेशन मास्टर आज सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच कर कर रहे हैं धरना प्रदर्शन। इस आशय की जानकारी झंझारपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर बीके भारती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जंतर-मंतर पर भी धरना दे रहे ये स्टेशन मास्टर भूखे रहकर धरना दे रहे हैं जैसा कि प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है। क्या है इनका दस सूत्री मांग जिसे ये रेल मंत्रालय और केन्द्र सरकार को अवगत कराना चाहते हैं। इसमें सबसे पहले स्टेशन मास्टर की सुरक्षा प्रदान करना, सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कराना, भारतीय रेलवे से बारह घंटे का ड्यूटी रोस्टर समाप्त किया जाना सहित अन्य मांगे शामिल है। हालांकि देश के सभी स्टेशनों पर ये स्टेशन मास्टर भले ही भूखे हैं लेकिन अपना ड्यूटी कर रहे हैं। इन्हें भरोसा है कि रेल मंत्रालय इनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी। यह कार्यक्रम कब तक चलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन आज देश भर के स्टेशन मास्टर भूखे पेट रहकर अपना ड्यूटी कर रहे हैं।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*