क्या आपको पता है क्यों नहीं हो सका अब तक बहु प्रतिक्षित झंझारपुर लौकहा रेल लाइन पर परिचालन शुरू। रेल प्रमंडल समस्तीपुर ने उद्घाटन समारोह स्थगित होने पर कहा था कि अपरिहार्य कारणों से यह उद्घाटन समारोह स्थगित किया गया है। लेकिन इसके साथ यह भी कहा था कि अगले दस दिनों के भीतर झंझारपुर लौकहा बड़ी रेल लाइन पर ट्रेन सरपट दौड़ने लगेगी। लेकिन दस दिन के बजाय 26, दिन गूजर गये इस रेल लाइन पर आज तक ट्रेन परिचालन शुरू नहीं हो सका। इसको लेकर जीतनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कुछ लोग बताते हैं कि इस रेल खंड पर कुछ जगह रेल प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा है इसी वजह से रेल प्रशासन उद्घाटन समारोह को चंद घंटे पहले स्थगित कर दिया गया। मालूम हो कि पिछले माह 17 सितम्बर को हीं उद्घाटन समारोह लौकहा स्टेशन पर होना था जिसे रेल प्रशासन अपरिहार्य कारण बता कर इस समारोह को स्थगित कर दिया था। तब से इस क्षेत्र के लोग रेल प्रशासन की ओर टकटकी लगाए हुए हैं कि कब इस नयी रेल खंड पर परिचालन शुरू होगा लेकिन न तो रेल प्रशासन सुगबुगा रहा है और न यहां के सांसद कोई ठोस पहल करते दिख रहे हैं। पूछने पर रेल प्रमंडल समस्तीपुर से भी इस परिचालन को लेकर कोई माकूल जवाब जबाव नहीं मिल पा रहा है। इसी बीच झंझारपुर स्टेशन को रेल मंत्रालय से एक बड़ा तोहफा भी मिल गया है। झंझारपुर जंक्शन को बंदे भारत स्टेशन योजना में शामिल कर लिया गया है जिससे लोगों में खुशी जरूर है कि यह स्टेशन जयनगर मधुबनी और सकरी के बाद इस योजना में शामिल कर लिया गया है। लेकिन इतना हीं मायूसी भी है कि आखिर झंझारपुर लौकहा रेल लाईन पर परिचालन क्यों नहीं शुरू हो रहा है। इसका किसी के पास कोई ठोस जबाव नहीं है। झंझारपुर लौकहा रेल खंड पर सबसे पहले 1976 रेल परिचालन शुरू हुआ था।

तत्कालीन रेल मंत्री मिथिला के महामानव ललित नारायण मिश्र ने इस छोटी रेल परियोजना को स्वीकृति दी थी। वे तो नहीं रहे लेकिन चंद महिनों में हीं परिचालन शुरू कर दिया गया था। लेकिन पिछले एक दशक से इस रेल खंड पर परिचालन बंद है। अब तो झंझारपुर लौकहा रेल खंड पूरी तरह रेल परिचालन के लिए तैयार है बावजूद इसके रेल परिचालन शुरू नहीं होने से लोगों में भारी निराशा व्याप्त है। हर स्टेशन और हाल्ट को दुरुस्त कर दिया गया है लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र का इस रेल खंड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर तीन दिन पहले हाजीपुर से जीएम और समस्तीपुर से डीआरएम झंझारपुर रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। स्थानीय सांसद रामप्रीत मंडल ने जीएम और डीआरएम का गर्म जोशी से स्वागत भी किया था। इस मौके पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जब लोगों ने पूछा झंझारपुर लौकहा रेल खंड पर परिचालन कब शुरू होगा तो जबाब मिला छठ से पहले इस लाइन पर ट्रेन चलने लगेगी। यह सिर्फ आश्वासन मिला लेकिन कोई तिथि की घोषणा नहीं हुई। देखिए कब इस क्षेत्र के लोगों की परेशानी दूर होगी और बहु प्रतिक्षित झंझारपुर लौकहा रेल खंड पर रेल सेवा बहाल होगा।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया