मधुबनी,
सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा पर्व मनाया जा रहा है। जिले के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील 452 स्थानों पर 904 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है।जिला नियंत्रण कक्ष पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष में वज्रवाहन,अग्निशमन, मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्विक रिस्पॉन्स टीम सभी प्रकार की स्थितियों से निपटने हेतु तैयार है। स्वयं डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। वरीय अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर विधिव्यवस्था का संधारण कर रहे है,साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति का भी जायजा ले रहे है।सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम एवं जिला साइबर सेल 24 घण्टे सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।सजग रहे, सतर्क रहे,साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाहों से दूर रहे। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर सम्पर्क करें।-डीपीआरओ,मधुबनी।*


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया