दरभंगा,
हरियाणा की जीत को प्रधानमंत्री मोदी लोगों का विश्वास बताया
दरभंगा, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने हरियाणा चुनाव की जीत को एनडीए कार्यकर्ताओं के मनोबल को काफी बढ़ाएगा। उन्होंने कॉंग्रेस द्वारा ईवीएम और एक्जिट कोल पर सवाल उठाते हुए कहा इनकी विश्वनीयता पर अब सवाल उठने लगा है। वहीँ कॉंग्रेस नेता जयराम रमेश को अर्बन नक्सल की संज्ञा देते हुए कहा कि ये संविधान और लोकतंत्र के विरोधी है। हरियाणा में जिस तरह माहौल बनाया गया था परिणाम उसके ठीक विपरीत आया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के हर राज्यो में उनका काम बोलता है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाना बड़ी बात है वहां के जनता ने प्रधानमंत्री पर तीसरी बार विश्वास जताया है।
श्री झा ने कहा कि हरियाणा चुनाव का परिणाम केवल यही तक सीमित नही रहेगा इसका असर बिहार, महाराष्ट्र और झाड़खंड में दिखेगा भाजपा वहाँ भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि झाड़खंड में तो भाजपा पूर्ण बहुमत की जर्जर बनायेगी। ये एक्जिट पोल करने वालो पर सवाल उठने लगा है कि कुछ ऐसे पत्रकार लोग घुम घूम कर डेटा जुटाकर एमहौल बनाते है वैसे क्जिट पोल करने वालो पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा है। एक्जिट पोल करने वालो पर अब प्रश्न चिन्ह लगने लगा है। अब बात यह उठ रहा है कि भविष्य में ऐसे एक्जिट पोल दिखाया जाना चाहिए कि नही। इतना बड़ा झूठ ये लोग चलाते है कि जनता का मूड कुछ और रहता है और वे लोग चलाते और दिखाते कुछ और है। अब लोगों को देखना चाहिए कि इस तरह के लोग किसी एजेंडा पर तो काम नही कर रहे है। यह जीत प्रधानमंत्री जी के प्रति लोगों के विश्वास की जीत है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया