बिहारशरीफ/ भारत सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे मुहिम के तहत नेहरू युवा केंद्र,अपने सहयोगी संगठनों एवम कलब द्वारा देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, इसी कड़ी में नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रमों का आयोजन 17 सितंबर से किया जा रहा था,जिसका समापन राजगीर के गांधी आश्रम में बुधवार को किया गया। इस अवसर पर पधारे राजगीर विधायक कौशल किशोर, युवा अधिकारी सुश्री पिंकी गिरी,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राजस्थान प्रवासी अहिंसा प्रशिक्षक सतीश शांडिल्य एवम स्थानीय वार्ड पार्षद विकास कुमार ने स्नयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया।इस अवसर पर सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्थानीय विधायक कौशल किशोर,युवा अधिकारी सुश्री पिंकी गिरी,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता कुमुद रंजन सिंह, अजीत कुमार,संजीव कुमार,नेशनल सूटिंग खिलाड़ी सौरभ कुमार ने समलित रूप से पौधा आश्रम में लगाया। इसी तरह

बिहारशरीफ ब्लॉक के अंबेर,कल्याणपुर के निजी आवास में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी सुश्री पिंकी गिरी के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों के तहत ग्राम गोष्ठी का आयोजन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया,इस अवसर पर,स्वच्छता संबंधित बातों पर आम सहमति बनाई गई,साथ ही गांव की महिलाओ द्वारा एक पद यात्रा का कार्यक्रम भी किया गया जिसमे बच्चों ने भी हिस्सा लिया। एसोसिएशन की सुश्री सरिता सिंह ने बताया कि बच्चों एवम युवाओं ने श्रमदान कर साफ सफाई का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संजीव कुमार,संदीप ,बिट्टू, बिरेंद्र, पिंटू,स्वयं सहायता समूह सदस्य, स्वास्थ कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति, अंजली, कोइली देवी, मिथीला, पूनम, बिंद्रावती, रंजना, मीना, शांति, केशा, शिवकुमारी, आशा आदि शामिल थे,आए हुए अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के कुमुद रंजन सिंह,संजीव कुमार ने किया।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया