बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में दरभंगा जिला की मेधा सूची में तीसरा स्थान हासिल करने वाली माध्यमिक विद्यालय, बरुआरा की छात्रा निशु कुमारी को मंगलवार को सम्मानित किया गया। बौएलाल मिश्र ‘महाजन’ वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 5100 रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर डा बैजू ने कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि विद्यालय की विश्वसनीयता को भी दर्शाता है। जहाँ के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में उसने ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। मौके पर उपस्थित ट्रस्ट के प्रबंधक के के मिश्रा ने बताया कि दरभंगा जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा को प्रति वर्ष ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में नारी शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ अनेक अभिभावक भी उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया