डेस्क/ भारत सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे मुहिम के तहत नेहरू युवा केंद्र,अपने सहयोगी संगठनों एवम कलब द्वारा देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, इसी कड़ी में गोरखपुर के पिपराइच ब्लॉक के ग्राम करमैना और गौरा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी सीमा पांडेय के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों के तहत ग्राम गोष्ठी का आयोजन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया,इस अवसर पर,स्वच्छता संबंधित बातों पर आम सहमति बनाई गई,साथ ही गांव की महिलाओ द्वारा एक पद यात्रा का कार्यक्रम भी किया गया जिसमे बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

एसोसिएशन की अध्यक्षा सुश्री गीता कौर ने बताया कि ,उजली टोपी,टीशर्ट पहने बच्चों एवम युवाओं ने श्रमदान कर साफ सफाई का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह सदस्य, स्वास्थ सखी श्रीमती ज्योति, आई सी आर पी सदस्य अंजली, कोइली देवी, मिथीला, पूनम, बिंद्रावती, रंजना, मीना, शांति, केशा, शिवकुमारी, आशा आदि शामिल थे।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*