दरभंगा,
दरभंगा, किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के भूभौल गांव में कोसी नदी के तटबंध टूटने के बाद अब तबाही आने लगी है। बताया जाता है कि बांध टूटने के बाद से भूभौल गांव में पति पत्नी सहित तीन लोग लापता हो गए है। रात को तटबंध टूटने बाद परिजनों ने पहले समझा कही जान बचाकर तीनो लोग रह रहे होंगे लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी तीनो का कोई पता नही मिल सका है। लापता होने वालों में भूभौल के कनून टोला के पत्नी बीनो साह और उनकी पत्नी सरस्वती देवी लापता जबकि मुसहरी टोल से रामेश्वर सदा लापता बताए जा रहे है। परिजनों ने इनकी तलाश के लिए जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है।
ग्रामीण गणेश मुखिया ने बताया कि बीती रात जिस वक्त तटबंध के सामने पड़ने वाले मुसहरी और कनून टोला के लोग सबसे ज्यादा पर प्रभावित हुए है इन्ही बस्ती में से तीन लोग अनुमान लगाया जा रहा है पानी तेज धारा के साथ बह गए।

अब तीनो के परिजन स्थानीय जिला प्रशासन और सरकार से तीनों लापता व्यक्ति की तलाश की गुहार लगा रहे है। पीड़ित लोगों ने बताया कि बीती रात 1 बजे बांध टूट गया और अभी तक कोई मदद सरकार की तरफ से नही मिला है। हमलोग का सारा सामान खत्म गया है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया