जन सुराज से आगामी विधानसभा चुनाव में किस विधानसभा से कौन होंगे प्रत्याशी इसकी घोषणा फरवरी 2025 में कर दी जायेगी। प्रत्याशी का चयन दल या दल के नेता नहीं बल्कि आम जनता करेगी। हर विधानसभा से पांच प्रत्याशियों की सूची बनेगी और उस क्षेत्र के आम मतदाताओं से राय ली जाएगी सबसे बेहतर प्रत्याशी कौन जिसके पक्ष में सबसे अधिक लोग समर्थन करेंगे वही उस विधानसभा में जन सुराज का प्रत्याशी बनेंगे। न पैरवी न पैसा न जाति न धर्म कोई मापदण्ड अन्य दलों की तरह जन सुराज में नहीं होगा। जिसकी जीतनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को शत-प्रतिशत लागू किया जायेगा। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सैकड़ों बार कह चुके हैं कि यह जनता की पार्टी बनेगी और हर फैसला स्वयं जनता हीं लेगी। अन्य पदों के लिए नेता का चयन भी इसी तर्ज पर होगा। अति पिछड़ा यादव अल्पसंख्यक दलित बाह्मण महिला युवा किसी की अनदेखी जन सुराज में नहीं होगी ऐसा प्रशांत किशोर का कहना है। इतना हीं नहीं चुनाव जीतने के बाद भी विधायक का लगाम जनता के हाथ में हीं रहेगा नहीं तो आम जन उनपर अविश्वास प्रस्ताव लाकर बहुमत से उन्हें हटा देगी।

पहले दलित समाज फिर अति पिछड़ा अल्पसंख्यक और पिछड़ा समाज के बाद सामान्य वर्गों को नेतृत्व का अवसर जन सुराज में मिलेगा। महिलाओं को कम से कम 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा जिसकी घोषणा पहले ही कर दी गयी है। इसी तरह सबसे अधिक अति पिछड़ा फिर अल्प संख्यक पिछड़ा वर्ग के लोगों को चुनाव में उतरा जायेगा। सवर्ण समाज और दलित समाज को भी उचित हिस्सा मिलेगा इसके लिए रूप रेखा तैयार की जा रही है।युवाओं का झुकाव जन सुराज की ओर अधिक है इसलिए सभी वर्गों के युवाओं पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।जन सुराज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हर सदस्य को हर तरह के चुनाव में उचित सम्मान मिलने की पूरी संभावना है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज को 125 से 130 सीटें आई तो इसे हम जीत नहीं हार मानेंगे। उन्हें भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इससे अधिक सीटें जन सुराज की झोली में आने वाली है। सरकार बनने पर पांच बड़े काम बिहार में किए जायेंगे जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य कृषि रोजगार 55 वर्ष से अधिक उम्र दराज लोगों को कम से कम दो हजार प्रतिमाह पेंशन सरकार बनने पर दिए जाने की घोषणा उन्होंन की है । मधुबनी के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया 2 अक्टूबर पार्टी गठन के साथ शुरू हो शूरू हो जायेगा । जन सुराज का भय मधुबनी में भी भाजपा राजद और जदयू को सताने लगा है प्रशांत किशोर का कहना है कि एनडीए के साथ जन सुराज की लड़ाई होगी लेकिन जदयू और राजद दोनों दलों का आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत बुड़ा हाल होने वाला है। उन्होंने कहा है कि अब बिहार में जात-पात और परिवार वाद की राजनीति नहीं चलने वाली है। बिहार के लोग समझदार हैं फिर ऐसी ग़लती नही दुहरायेंगे। नेता का बेटा हीं नेता बने यह इतिहास बदलने जा रहा है। ये अब ये अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करेंगे और बिहार में जनता का राज स्थापित करेंगे। जो भी हो फिलहाल हर जगह 2 अक्टूबर को पटना चलने की तैयारी की चर्चा है। मधुबनी से भी हजारों की संख्या में लोग पटना पहुंच कर पार्टी गठन का साक्षी बनेंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया