दरभंगा,
जनवरी 2023 में रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रन्थ कहने पर हरि सहनी ने दरभंगा कोर्ट दर्ज कराया था मुकदमा
दरभंगा, बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर सिंह यादव के खिलाफ 11 जनवरी 2023 को रामचरित मानस के विरोध में दिए गए बयान पर बिहार के अति पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण पमंत्री हरि सहनी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे खिलाफ़ सुनवाई शुरु हो गई है जिसमे आज मंत्री श्री सहनी ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा है।
बतादें की 11 जनवरी 2023 को तत्कालीन बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर सिंह यादव के कहा था कि रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रन्थ बताया था जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। इस मामले को लेकर 12 जनवरी 2023 को तत्कालीन भाजपा के MLC हरि सहनी के द्वारा न्यायालय में तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर सिंह यादव के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले को लेकर अब कोर्ट सुनवाई शुरु हुई है जिसमे आज बिहार के मंत्री हरि सहनी में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि डा चंद्रशेखर के बयान से130 करोड़ भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, जो श्री रामचरितमानस जैसे हिंदुओं के पवित्र धर्मग्रंथ का घोर अपमान है।उन्होंने कहा यह टिप्पणी न केवल हमारी आस्था का उल्लंघन है, बल्कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का भी अपमान है। मुझे पूरा विश्वास है कि न्यायालय इस गंभीर अपराध के लिए कठोर से कठोर दंड सुनिश्चित करेगा।
कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने के बाद बिहार के अति पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण मंत्री हरि सहनी ने कहा कि रामचरित मानस हिंदुओ का पवित्र ग्रन्थ है उसके खिलाफ ऐसा बयान देना गलत था जिसमे उन्होंने कहा था रामचरित मानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है इसे फाड़कर जलाया गया। इसके काफी लोगों की भावनायें आहत हुई इसलिए हमने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस देश मे ये किसी को अधिकार नही की सनातन को भ्रामक बयान देकर उसको विवाद में डालें। यह वो ग्रंथ है जो दुनिया में सबसे लोकप्रिय है जिसे पूरी दुनिया के लोग पूजते है। उसके खिलाफ कोई व्यक्ति नही बल्कि शिक्षा मंत्री रहते हुए इस तरह विवादित बयान देना न तो समाज हित मे राज्य और न हो देशहित में है।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया