गुरुवार को जन सुराज जिला कार्यालय में 2 अक्टूबर को पटना में पार्टी की घोषणा होने को लेकर एक बैठक आहूत की गई थी। इस तैयारी बैठक में जिले भर के जन सुराजी ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि आइपीएस आर के मिश्रा ने कहा बिहार की बदहाली को हर कोई जानते हैं। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पिछले दो वर्षों बिहार के गांव पैदल यात्रा कर रहे हैं और हर समस्याओं से वाकिफ हो रहे हैं।

बिहार को इस हाल पर पहुंचाने के लिए कोई एक पार्टी नहीं हर पार्टी समान रूप से जिम्मेदार है। आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी बनने जा रही है। यह जनता की पार्टी है किसी दल या नेता की नहीं। अब वो घरी आ गई है जिसका हमें इंतजार था। इसलिए आप 2 अक्टूबर को पटना पहुंचे और पार्टी गठन का गवाह बने। पूर्व सांसद देवेन्द्र यादव ने कहा बिहार को छलने वाले और अपने परिवार को बढ़ावा देने वाले का दिन लदने वाला है। बिहार बदलाव चाहता है इसके लिए जन सुराज एक बेहतर विकल्प है। प्रशांत किशोर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ये गांधी लोहिया और अम्बेडकर के राह पर चलने वाले व्यक्ति हैं और बिहार को नया बिहार बनाने का संकल्प लें रखा है। सम्पूर्ण बिहार में जन सुराज का आंधी आने वाला है आप सभी लोग 2 अक्टूबर को पटना चलें और जन सुराज जो पाटी बनने जा रहा है उसका साक्षी बने। उन्होंने कहा मैं टिकट लेने के लिए जन सुराज में नहीं आए हैं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन में सहयोग के लिए प्रशांत जी का साथ देने आए हैं। जयनगर के सौरभ राय इस बैठक में हजारों समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में लषण देव प्रसाद जिला अध्यक्ष केशव भंडारी रत्नेश्वर ठाकुर कमिरुददीन अंसारी वीरेंद्र यादव जिला प्रवक्ता मनीष झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया