दरभंगा,
पंजाब से घर लौट रहा एक मजदूर दरभंगा जंक्शन पर गश्त खाकर गिर पड़ा और नाक- मुंह से ब्लड निकलने लगा। घटना गुरुवार तीन बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई है। यात्रियों का शोर सुन पहुंचे जीआरपी जवानों ने बेहोश मजदूर को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कई घंटों के बाद मृतक के मोबाइल पर स्वजन का फोन आया। उसके बाद मृतक की पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के हुसैनपुर पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी रीतलाल पासवान के पुत्र दीपक पासवान (35) के तौर पर हुई। जो दस दिनों पहले पंजाब मजदूरी के लिए गया था। जहां बीमार पड़ने की वजह से वापस घर लौट रहा था। मृतक के चाचा किशन पासवान ने बताया कि बुधवार रात एक बजे दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन से उतरकर मृतक ने पत्नी रिंकू देवी से मोबाइल पर बात किया। फिर उसके साथ क्या हुआ हमलोगों को मालूम नहीं है। उन्होंने बताया कि मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। हादसे से परिवार शोकाकुल हो गया है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया