दरभंगा,
DMCH उपाधीक्षक ने कहा दवा खत्म होने की उन्हें नही है जानकारी
दरभंगा, उत्तर बिहार के सवसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच में करीब एक महीने से किडनी रोग की समस्या से पीड़ित मरीजों के फ्री में होने वाले डायलायसीस की दवा खत्म होने के कारण मरीजों को लगभग तीन हजार रुपये दवा पर खर्च करने पड़ रहे है। सरकार द्वारा किडनी रोग के मरीजों को फ्री में किया जाने वाला डायलेसिस का दावा फेल हो रहा है। इनसब बातों से पूरी तरह बेखबर है डीएमसीएच प्रशासन डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ हरेंद्र कुमार ने कहा डायलायसीस मरीजों की मिलने वाली दवा खत्म है इस बात की जानकारी उन्हें नही है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है शीघ्र विभाग में दवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
बतादें की डीएमसीएच की लचर व्यवस्था के कारण किडनी रोग वाले मरीजों का मुफ्त उपचार नहीं हो पा रहा है। हालात यह है कि मुफ्त डायलेसिस की सुविधा होने के बावजूद गरीब मरीजों को 2700 से 3000 की दवा बाहर से खरीदकर लाते हैं। इसके बाद डायलिसिस की प्रक्रिया किया जाता है। यह स्थिति पिछले करीब 20 दिनों से बनी हुई है।
इसके कारण किडनी एवं मधुमेह के रोगियों के साथ गंभीर स्थिति में डायलिसिस कराने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। मरीज का डायलिसिस कराने पहुंचे स्वजन मधुबनी के राजेश महतो ने बताया कि पिताजी का प्रत्येक माह डायलिसिस कराने डीएमसीएच आते हैं। पिछले महीने आएं थे तब एक भी पैसा नहीं लगा। इसबार 2800 की दवा एवं इंजेक्शन खरीदना पड़ा है। वहीं मरीज मो.रुस्तम की स्वजन सकीना खातून ने बताया कि बेहद गरीब है। यहां आने पर मालूम हुआ कि दवा खरीदकर लाना पड़ेगा। उनके पास में ज्यादा पैसा नहीं था। तब ऑनलाइन मोबाइल पर कर्ज लेकर 5000 रुपए मंगाए है। फिर 2800 की दवा खरीद कर देने पर डायलिसिस हुई है। ऐसी बातें मरीजों के स्वजन राजेश कुमार, देवकी देवी आदि ने भी कही।
जानकारी के अनुसार डायलिसिस यूनिट में दवा एवं इंजेक्शन पिछले माह ही समाप्त हो गया है। जिस वजह से डायलिसिस की प्रक्रिया में इस्तेमाल होनेवाला डायलेजर,ए प्लस बी पार्ट स्लाइन, एरोथ्रोरोपिट इंजेक्शन आदि स्वजन को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। यहां सिर्फ हिपेरिंग मौजूद है जो मरीजों को मुफ्त में मिल रहा है।
इस सम्बंध में जब डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ हरेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने विभाग दवा खत्म है इस बात की जानकारी उन्हें नही है। मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है शीघ्र ही विभाग में दवा उपलब्ध करा दी जाएगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया