जनुसराज जिला कार्यालय में जनसुराज के अध्यक्ष केशव भंडारी के अध्यक्षता में सामूहिक सदस्यता समारोह में जिला अभियान समिति मधुबनी के संयोजक विरेन्द्र यादव,जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार झा और जिला संगठन महासचिव कबीरूद्दीन जी ने जन सुराज का सदस्यता प्रदान कराया। इस मौके पर सदस्यता अभियान के जनसुराज के राज्य के प्रवेक्षक पूर्व डीजीपी आर के मिश्रा और जे पी सेनानी लक्षन देव जी के साथ ही सुधा डेयरी के अध्यक्ष वीरेन्द्र राय के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जनसुराज के हाल ही में सदस्यता प्राप्त किया पूर्व मंत्री देवेन्द्र यादव और पूर्व विधायक रामकुमार का भी अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस मौके पर मधवापुर के पूर्व प्रमुख जनसुराजी रत्नेश्वर ठाकुर, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मधुबनी अनुमंडल सुर्यकांत ठाकुर, संविधान सभा के सदस्य तजमुल हुसैन, मधुबनी अनुमंडल के अभियान समिति के संयोजक तमन्ना कमाल मधुबनी अनुमंडल अध्यक्ष सविता देवी ,फहीम अख्तर, राम कुमार राय, प्रभात सिंह, जय किशोर दास मुख्य जनसुराजी भी उपस्थित रहे। मंत्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्णिया में राजग गठबंधन को लोकसभा में बिजय बनाने के चुनाव सभा में बयान देने वाले दल ही भाजपा की बी टीम है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी दल परिवादी है और कोई भी समाजसेवी नहीं रहा , इसलिए बिहार के विकास के लिए प्रशांत किशोर के द्वारा पदयात्रा के विचारधारा पर जनसुराज में शामिल हुए हैं। आर के मिश्रा ने कहा कि जनसुराज के दल बनने के गठन का सभी भागीदार बनने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता मनीष कुमार झा ने बतलाया कि जनसुराज बिहार का सभी सर्वे से और लोगों को आज भी सदस्या लेने से स्पष्ट है कि जनसुराज 2 अक्टूबर 2024 के बाद बिहार का ए टीम होगा, बांकी पार्टी बी टीम के लिए संघर्ष करेंगे। सामुहिक सदस्यता अभियान में 485 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया । 2 अक्टूबर 2024 के लगभग प्रतिदिन विभिन्न स्थलों सामुहिक सदस्य लोग लेना प्रारंभ करेंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया