*समाहरणालय, मधुबनी*
ग्रामीणों से सरकार की चल रही योजनाओं के संबंध में लिया फीड बैक।
*डीएम के निर्देश पर जिले के 60 अधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित पंचायतों में पहुँचकर चल रही विकास योजनाओं का किया जाँच।*

. *जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने साप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पंडौल प्रखंड के मुकरम पंचायत में पहुँचकर महादलित टोला सहित कई वार्डो में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुकरम पंचायत के माहदलित टोला वार्ड नंबर 2 में पहुँचकर नल-जल योजना, पीडीएस दुकान, संपर्क पथ,मनरेगा योजना,आवास योजना आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिया कि शत प्रतिशत घरों में नल जल योजना से जलापूर्ति सुनिश्चित करवाये। जिन घरो में कनेक्शन नही हुआ है उन घरों* में *भी कनेक्शन करे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि छुटे हुए पीडीएस लाभुकों का राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करवाये। उन्होंने प्रतिभा देवी की पीडीएस दुकान के स्टॉक का भौतिक निरीक्षण किया,जो सही पाया गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से भी सरकार की योजनाओं के संबंध में फीड बैक भी लिया। ग्रामीणों द्वारा स्टेट बोरिंग की मरम्मती की बात बताए जाने पर जिलाधिकारी* ने *संबधित अधिकारी को शीघ्र मरम्मती करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कुछ पौधे जो सुख गए उनके स्थान पर नए पौधे लगवाना सुनिश्चित करे,साथ ही इसकी अच्छी तरह से देख-भाल करे। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्राप्त फीड बैक के आधार पर कई सड़को की जांच किया और उन्हें अविलम्ब मरम्मती का निर्देश दिया।* *उन्होंने पंचायत में लगी सोलर लाइट का भी जाँच किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष सभी वार्डो में सोलर लाइट लगाने के कार्य को पूर्ण करे, साथ ही इसका नियमित निरीक्षण करे ताकि किसी भी प्रकार की खराबी आने पर कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से इसे ससमय ठीक करवाया जा सके। आज जिलेवके 60 से भी अधिक पदाधिकारियों ने अपने निर्धारित पंचायतों में पहुँचकर चल* *रही विकास योजनाओं का जाँच किया एवं जिला मुख्यालय* में *अपनी रिपोर्ट सौपी।*
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया