*समाहरणालय, मधुबनी*
*सभी तैयारियां पूर्ण।*
बिहार के सभी जिलों से लगभग 456 खिलाड़ियों के साथ साथ 76 टीम प्रभारी और 16 तकनीकी पदाधिकारी लेंगे भाग
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा कल गुरुवार दिनांक 26 सितंबर को दिन के 11 बजे उच्च विद्यालय शंभुआड़, मधुबनी में बिहार राज्य (अंतरजिला) विद्यालय बॉलीवॉल अंडर 19 बालक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। बताते चलें कि इस बार खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी सह आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा इसके सफल आयोजन हेतु व्यापक निर्देश दिए गए हैं। इसमें सभी प्रतिभागियों के सुगम आवासन की समुचित व्यवस्था करने और उनके खान पान की उत्तम व्यवस्था के निर्देश शामिल हैं।
जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा इस पांच दिवसीय समूचे इवेंट के सफल आयोजन के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। इसके सफल आयोजन को लेकर कई कमिटियों का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्षा की संभावना के मद्देनजर समूचा इवेंट पंडौल से मधुबनी आने वाली मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित उच्च विद्यालय शंभूआड़, मधुबनी में आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है। सभी खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था विद्यालय के परिसर में ही की गई है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने जानकारी दी है कि इस आयोजन में बिहार के सभी जिलों से लगभग 456 खिलाड़ियों के साथ साथ 76 टीम प्रभारी और 16 तकनीकी पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया