समाहरणालय, मधुबनी
आज जिले के खेलप्रेमियों के लिए खुशी एवं उत्साह की खबर आई जब नगर निगम, मधुबनी के वार्ड संख्या पांच के रहने वाले मोहम्मद समून ने बांका में दिनांक 21 से 23 सितंबर 2024 तक आयोजित हुए कराटे (अंडर 17 बालक) प्रतियोगिता के 58 किलोग्राम भारवर्ग में आयोजित इवेंट के फाइनल में पटना को पांच शून्य से हराकर स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता पाई। इस इवेंट से पहले उन्होंने मधेपुरा को तीन एक से और दरभंगा को आठ एक से शिकस्त दी थी।
इनकी माता शहजादी खातून व इनके पिता मोहम्मद मकसूद आलम और दादा अब्दुल अजीज ने इसे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए खुशी का लम्हा बताया। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जिला खेल पदाधिकारी, नीतीश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन मधुबनी जिले में सदैव खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयासरत है और मोहम्मद समून की उपलब्धि से न केवल दूसरे स्कूली बच्चों बल्कि सभी नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इसके लिए उनके कोच और मधुबनी जिला कराटे संघ के सचिव, अरुण कुमार चौधरी के साथ साथ रमाप्रसाद जनता उच्च विद्यालय, जितवारपुर के सभी शिक्षकों को बधाई दी है|
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया