
गोरखपुर/राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत मंगलवार को शासकीय भवन सभागार से बाल विकास सेवा एवम पोषाहार विभाग गोरखपुर द्वारा सेमिनार के बाद नौका विहार,सर्किट हाउस से लगभग दो किलोमीटर तक मानव श्रृंखला द्वारा पोषण अभियान की शुरुआत की गई, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,संजय कुमार मीना,जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित नेहरू युवा केंद्र के युवा विकास अधिकारी सीमा पांडेय के सम्मिलित प्रयास से कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के आह्वाहन पर सामाजिक संगठन,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बायफ लायवलीहुड्स की पिपराइच ब्लाक की डिजिटल सखियों सहित स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाई, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस ने मानव चेन द्वारा कुपोषण के खिलाफ सभी के साथ का आह्वाहन किया। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। *कुपोषण को दूर भगाओ पोषण को सब अपनाओ, कुपोषण जड़ से मिटाना है सुपोषण की लहर चलाना है।* इस अवसर पर ज्वाइड प्रोग्राम कॉर्डिनेटर गीता कौर (बायफ लावलीहुड्स) ने सभी को कुपोषण दूर करने के लिए स्लोगन की तख्तियां बाटकर शपत दिलाई जबकि स्कूल के बच्चों एवं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जुड़े युवाओं ने कार्यक्रम में जन भागीदारी को सुनिश्चित करने और जन जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। पिपराइच ब्लाक की डिजिटल सखी कंचन, रंजना यादव, अंजनी विश्वकर्मा, ज्योति भाटिया, और सुनीता देवी ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी पिपराइच प्रखण्ड के चयनित गांव दी जाएगी।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*