
-इच्छुक लाभार्थियों को मिलेगा परिवार नियोजन सेवा का लाभ
-बंध्याकरण, नसबंदी और अस्थायी परिवार नियोजनों पर दिया जाएगा जोर
संस्थागत प्रसव पश्चात लगभग 60 प्रतिशत दंपत्तियों एवं सुरक्षित गर्भपात पश्चात लगभग 90 प्रतिशत दंपत्तियों में परिवार नियोजन की मांग को देखते हुए जिले में 17 सितंबर से 30 सितंबर तक जिले में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरूआत सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने सदर अस्पताल से की। मौके पर परिवार नियोजन से संबंधित दो स्टॉल लगाए गए हैं। जिनकी मदद से इच्छुक लाभार्थियों के बीच परिवार नियोजन से संबंधित लाभ दिए जाएगें। मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने कहा कि परिवार नियोजन का इस्तेमाल जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर किया जाता है। इस पखवाड़े के दौरान विशेष रूप से परिवार नियोजन के लिए इच्छुक लाभार्थी और योग्य दम्पत्तियों की तलाश कर उन्हें परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जाएगा। इसमें आशा, एएनएम की भी महती भूमिका होगी।
वहीं डीसीएम निभा रानी सिन्हा ने बताया कि प्रसव के उपरांत बंध्याकरण अथवा कॉपर टी संस्थापन पर विशेष बल देते हुए लेवर रूम में परिवार कल्याण परामर्शी, एएनएम स्टाफ नर्स के माध्यम से प्रसव एवं गर्भपात के लिए योग्य एवं इच्छुक महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उद्घाटन के मौके पर अन्य लोग एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*