*समाहरणालय, मधुबनी*
*• प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 सितंबर से 30 सितंबर के बीच वाटसन उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में होगा.*
*• प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने की बैठक.*
खेल विभाग बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल बालक अंडर-19 की मेजबानी मधुबनी करेगा. प्रतियोगिता का आयोजन जिले के वाटसन उच्च विद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में 26 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होगा. इस आयोजन में बिहार के 38 जिले से 456 खिलाड़ियों के साथ में 76 टीम प्रभारी के आने की संभावना है. वहीं इस पूरे आयोजन को संचालित करने के लिए राज्य स्तर से 16 तकनीकी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.
उक्त राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम बैठक आयोजित की गई. जिसमें निर्णय लिया गया कि पांच दिवसीय इस आयोजन में आने वाले खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था खेल भवन और मध्य विद्यालय वाटसन में की जाएगी. वॉलीबॉल कोर्ट उच्च विद्यालय वॉटसन के क्रीड़ा मैदान में खेल विभाग के तकनीकी पदाधिकारियों के देखरेख में तैयार किया जाएगा.
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए ज़िलाधिकारी के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को साफ़-सफ़ाई से लेकर विधि व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश दिए गए. इस पूरे आयोजन की तैयारी के लिए जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है और सभी पहलुओं पर चर्चा की गई और समय पूर्व तैयारी पूरा कर लिए जाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. उक्त बैठक में डीडीसी दीपेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी, उप निदेशक सूचना जनसंपर्क परिमल कुमार, डीएसपी मुख्यालय रश्मि, जिला कला संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, प्रशिक्षु डीपीआरओ अमन कुमार आकाश समेत खेल विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
*बिहार में शराब का व्यापार एवं सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर ‘06276-222576’ जरूर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया