
*पत्रकारिता प्रशिक्षण के पाँचवे दिन प्रतिभागियों को सही समाचार लेखन और फोटोग्राफी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।*
रिपोर्ट – नेशनल जर्नालिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधन मे वेबिनार के माध्यम से आयोजित पत्रकारिता प्रशिक्षण के पांचवे दिवस वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार बेदी ने बताया कि सटीक शब्द चयन और शीर्षक में खबर का सारांश होना बहुत जरूरी है, जिससे पाठक आसानी से समाचार के सारांश कों भली भांति समझ सकें। उन्होंने यह भी बताया कि खबर को निष्पक्ष और तथ्यात्मक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिभागियों को फोटो व वीडियो ग्राफी के बुनियादी सिद्धांतों से अवगत कराते हुये बताया कि हमें किसी खबर कों कवर करते समय गतिविधि आधारित कुछ अच्छे फोटोग्राफ व वीडियो फ्रेम बनाकर लेना चाहिए, सजीव वीडियो क्लिप 05 सेकण्ड और निर्जीव वीडियो क्लिप 02 सेकंड का होना चाहिए। उसके बाद नेशनल जर्नालिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष गीता कौर व मॉडरेटर सुप्रिया सिंह ने बिभिन्न ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी से प्रतिभागियो की जिज्ञासाओ का समाधान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह ने सभी वरिष्ठ पत्रकारों और प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण सत्र में झारखंड से सुशील कुमार झा, उत्तर प्रदेश से श्याम सिंह पाल, गुजरात से प्रीति जैन और ममता सिंह, बेंगलुरु से निकिता मेहता और मध्य प्रदेश से राम कुमार सिंह चौहान समेत कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया