बीती रात खजौली स्थिति हरिदेव बनारसी महाविद्यालय के प्रांगण में गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित माही मनीषा के कार्यक्रम में जोरदार हंगामा हो गया। बताया जाता है कि माही मनीषा कालेज प्रांगण में उमड़ी भारी भीड़ को घंटों इंतजार कराया। लेट होने के कारण लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। रात 11 बजे कार्यक्रम शुरू होते ही डांसर माही मनीषा ने दर्शकों को अपना जलवा दिखाने उतरी। तकरीबन डेढ़ से दो घंटे तक संगीत और नृत्य चलता रहा।भारी भीड़ को घंटों तक स्थानीय पुलिस कंट्रोल करने में जुटी रही। लेकिन रात के 1 बजे जब माही मनीषा मंच पर थिरक रही थी कि अचानक जोरदार हंगामा शुरू हो गया जिसे न तो स्थानीय वोलेंटियर और न पुलिस संभाल पायी। जमकर रोड़ेबाजी जुता चप्पल भी चलने लगा। इस घटना में डांसर माही मनीषा को मामुली चोटें आई इन्हें इनका बोनसर घेरे में ले लिया और कोई बड़ी घटना होने से बचा लिया। लेकिन दर्जन भर से अधिक लोग इस रोड़ेबाजी और चुता चप्पल फेंकने में घायल हो गए।जिस तरह की भीड़ उमड़ पड़ी थी उसे कंट्रोल करना आसान नहीं था। माही मनीषा जिस अंदाज में नृत्य कर रही थी हंगामा होना तय था। कार्यक्रम परवान हीं चढ़ रहा था कि बीच में ही यह तमाशा हो गया और लोग यहां से जान बचाकर भागने लगे। पिछले कई दिनों से माही मनीषा कार्यक्रम की तैयारी खजौली में चल रही थी। स्वयं दोनों फेसबुक पेज पर आकर लोगों को खजौली आने का निमंत्रण दे रही थी लेकिन इस कार्यक्रम में रंग में भंग तब हो गया जब लोग इस अश्लील डांस को देख अपने को काबू में नहीं रख सका। हालांकि इस घटना में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन दर्जनों लोग घायल जरूर हो गये।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया