
रिपोर्ट: बुधवार को पत्रकारों,साहित्यकारों एवम अधिवक्ताओं की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगठन
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पत्रकारिता प्रशिक्षण के तीसरे दिन, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज नारायण सिंह ने वेबिनार के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छे पत्रकार के लिए देश, राज्य, और क्षेत्र की सरकारी योजनाओं और विभागों की पूरी जानकारी होना जरूरी है। तभी वह जनता की समस्याओं को समझकर, सरकार से संवाद कर उनका समाधान निकालने में सक्षम होगा। उन्होंने जोर दिया कि खबरों का प्रकाशन निष्पक्षता और द्विपक्षीय जांच के बाद ही किया जाना चाहिए। साथ ही, डिजिटल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का सही उपयोग और उसके पत्रकारिता पर प्रभावों पर भी विस्तार से जानकारी दी। झारखंड के लॉ ऑफिसर श्री संजय कुमार पांडेय ने पत्रकारिता में विभिन्न कानूनों के बारे में बताया, जबकि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महाराष्ट्र राज्य से डॉ. बालकृष्णा महाजन ने समाचार और साहित्य के बीच के अंतरसम्बंधों पर चर्चा की। इस सत्र की मॉडरेटर गीता कौर और सुप्रिया सिंह ने ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह ने सभी वरिष्ठ पत्रकारों और प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण सत्र में झारखंड से सुशील कुमार झा, उत्तर प्रदेश से श्याम सिंह पाल, गुजरात से प्रीति जैन और ममता सिंह, बेंगलुरु से निकिता मेहता और मध्य प्रदेश से राम कुमार सिंह चौहान समेत कई अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया