विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत सचिव बिहारी कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को आवेदन समर्पित कर कहा है कि पटना मरीन ड्राइव के तर्ज पर जयनगर कमला बाराज से डोरवार घाट होते हुए सुक्की साइफन तक कमला मरीन ड्राइव के रूप में विकसित करने की मांग की है l
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा है कि भारत नेपाल की सीमा पर अवस्थित मधुबनी जिले के जयनगर विकास की रोशनी से कोसों दूर है l जयनगर कमला नदी में बराज का निर्माण बहुत ही धीमी गति से हो रहा है l
पटना के मरीन ड्राइव के तर्ज पर कमला बाराज से डोरवार घाट होते हुए सुक्की साइफन तक कमला मरीन ड्राइव के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है,क्योंकि आजादी के वर्षों बाद भी जयनगर का विकास नहीं हो सका है l
जयनगर कभी विधानसभा,लोकसभा हुआ करता था l जो आज ना यह विधानसभा है और ना ही लोकसभा है l यहां तक के जयनगर नगर पंचायत को नगर परिषद का भी दर्जा भी प्राप्त नहीं है,जबकि मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली अनुमंडल है,जयनगर पवित्र कमला नदी के किनारे पर बसा है l
आजादी से लेकर अभी तक विधायक,सांसद, विधान पार्षद, राज्यसभा सदस्य यहां से निर्वाचित नहीं हुए हैं,जिसके कारण जयनगर का विकास नहीं हो रहा है l जयनगर में एक भी सरकारी पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं हैं l एक डीबी कॉलेज है जो जीर्णशीर्ण अवस्था में है,जिसे पूर्ण विकसित एवं व्यवस्थित तरीके से संचालन की आवश्यकता है l
वर्ष 2022 में जयनगर कमला बराज उद्घाटन के समय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी स्वयं शहीद चौक पर आरओबी पुल एवं डी कॉलेज का जीर्णोधार की घोषणा करते हुए तत्कालीन जिला पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिए थे जो इतने दिनों के बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाया है,जिसके कारण जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है l
जयनगर के बाबा पोखर एवं बासोपट्टी बभनदेय पोखरा जो 52 एकड़ में फैला हुआ है उसे मिथिलाहट के तर्ज पर विकसित करने की भी है आवश्यकताये है
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार सरकार से शीघ्र पटना मरीन ड्राइव के तर्ज पर जयनगर कमला बराज से डोरवार होते हुए सुक्की साईफन तक विकसित करने की मांग की हैं l

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया