अनुपस्थित पश्चमी कोशी नहर प्रमंडल मधुबनी, अंधराठाढ़ी,सकरी सहित कई पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन स्थगन के साथ स्पष्टीकरण।बैठक में विलंब से पहुँचने वाले ग्रामीण कार्य विभाग मधुबनी, फुलपरास,जयनगर सहित कई पदाधिकारियों से भी स्पष्टीकरण।बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को शत प्रतिशत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने का दिया निर्देश। कृषि फीडर से बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन देने वाले किसानों के खेत तक तार-पोल आदि पंहुचाकर कनेक्शन देने का दिया निर्देश। बिजली एवं यांत्रिक दोष से बंद पड़े नलकुपो की सूची उपलब्ध करवाने का दिया निर्देश। यातायात की दृष्टिकोण से सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने हेतु कार्यपालक अभियंता को दिया निर्देश। नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहूँचाना सुनिश्चित करे नहर प्रमंडल के अधिकारी। जिलाधिकारी अपूर्ण मुख्यमंत्री क्षेत्र विस्तार योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करे अभियंता। योजनाओं में अनावश्यक विलम्ब कदापि बर्दाश्त नही–जिलाधिकारी पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय योजनाओं को करे पूर्ण। निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल को 15 दिसम्बर तक पूर्ण करने का दिया निर्देश। योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धताआदि को लेकर तकनीकी विभाग के पदाधिकारी सीओ के साथ आयोजित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर चल रही योजनाओं का करे निरीक्षण। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को निर्माणाधीन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत को ससमय जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का दिया निर्देश,कहा अनावश्यक विलम्ब बर्दाश्त नही डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में तकनीकी विभाग के पदाधिकारियो की साथ बैठक कर कर विभागवार चल रही योजनाओं का समीक्षा किया एवं संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पश्चमी कोशी नहर प्रमंडल मधुबनी, अंधराठाढ़ी,सकरी सहित कई पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन स्थगन के साथ स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में विलंब से पहुँचने वाले ग्रामीण कार्य विभाग मधुबनी, फुलपरास,जयनगर सहित कई पदाधिकारियों से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में कहा कि योजनाओं में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नही की जाएगी।योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धताआदि को लेकर तकनीकी विभाग के पदाधिकारी सीओ के साथ आयोजित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर चल रही योजनाओं का जायजा लेते रहे। सभी अपूर्ण योजनाओं को हर हाल में पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करे। जिलाधिकारी ने कार्यपालक निधि चौक से स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रगति की समीक्षा के क्रम में कहा कि पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करवाये। विधुत विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य मे तेजी लाये। उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को शत प्रतिशत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया निर्देश।कृषि फीडर से बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन देने वाले किसानों के खेत तक तार-पोल आदि पंहुचाकर ससमय कनेक्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली एवं यांत्रिक दोष से बंद पड़े नलकुपो की सूची उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया। निर्देश। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने यातायात की दृष्टिकोण से सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने हेतु पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विधुत को निर्देश दिया कि जर्जर विधुत तारो को बदलने हेतु तेजी से करवाई करे। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को ससमय जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का भी या निर्देश देते हुए कहा की अनावश्यक विलम्ब बर्दाश्त नही की जाएगी।उन्होंने सड़को पर अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिक्रमणकारियो के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी करवाई भी करे। उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को सभी निर्माणाधीन योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी भवनों, पुल पुलिया और कब्रिस्तान चहारदीवारी निर्माण आदि की भी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी योजना की प्रशासनिक स्वीकृति निर्गत करने से पूर्व ही भूमि विवाद आदि की जानकारी रखते हुए गैर विवादित भूमि पर ही प्राथमिकता दी जाए। एक बार प्रशासनिक स्वीकृति देने के बाद कार्य में विलंब स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।कोशी नहर के अभियंताओं के साथ समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि नहरों के अंतिम छोर तक हरहाल में पानी पहुचाना सुनिश्चित करे। स्थानीय अभियंता क्षेत्र विस्तार को निर्देश दिया कि अपूर्ण मुख्यमंत्री क्षेत्र विस्तार योजनाओं एवं सीमा क्षेत्र विकास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करे। उन्होंने महादलित विकास योजना अंतर्गत योजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चहदीवारी योजनाओं में भी तेजी से कार्य कर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में नगर आयुक्त अनिल चौधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा,हेमंत कुमार,प्रभारी पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।* 

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया