फुलपरास
अनुमंडल के फुलपरास निवासी रघुनाथ यादव के पुत्र उमेश कुमार को इस वर्ष के राजकीय शिक्षक पुरष्कार 2024 से सम्मानित किये जाने पर उनके ग्रामीणों,परिजनों एवं शिक्षक समुदाय में हर्ष व्याप्त है। राजकीय शिक्षक पुरष्कार 2024 हेतु जिले से चयनित एकमात्र शिक्षक उमेश कुमार को लोगों ने गरिमामयी इस पुरष्कार प्राप्ति पर बधाईयॉ एवं शुभकामनाऐं दी है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन एवं उन्हें पुरष्कृत/सम्मानित करने की परंपरा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में मध्य विद्यालय,भौआड़ा(रहिका,मधुबनी) में पदस्थापित फुलपरास निवासी प्रधान शिक्षक उमेश कुमार का चयन राजकीय शिक्षक पुरष्कार 2024 हेतु किया गया है। उक्त पुरष्कार हेतु राज्य के चयनित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं समेत उमेश कुमार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। जिसको लेकर इनके परिजनों एवं शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया