फुलपरास
बिहार सराकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बसेरा अभियान 2 के तहत बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने अनुमंडल कार्यालय फुलपरास के सभाकक्ष में आयोजित शिविर में अनुमंडल के सारों अंचलों के सर्वेक्षित लगभग एक सौ परिवारों के बीच बन्दोबस्ती पर्चा का वितरण किया। बासगित पर्चा वितरण के बाद डीएम ने सभी पर्चा धारियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आप लोगों को घर बनाने के लिए जमीन दिया गया है,जोे खरीद विक्री की सीमा से अलग होगा । उन्होने कहा कि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि लोग द्वारा पर्चा वाले भूमि को भी बेच देते हैं। जो कानूनन अवैद्य है। उन्हांेने पर्चा धारियों से कहा कि इस जमीन को बेचने का आदेश नही दिया गया है।डीएम ने शिविर में उपस्थित अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पर्चा धारियों को एक सप्ताह के अंदर दखल दिलाते हुए दाखिल खारीज करवा दें। डीएम श्री वर्मा ने कहा कि जो भी भूमिहिन परिवार हों अथवा पर्चा पाने के योग्य हांे उन्हंे पर्चा के लिए आवेदन करना चाहिए। ग्राम पंचायत के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायतों में चलाए जा रहे नल जल योजना का पानी पीने के लिए है,उसे बर्बाद ना करें और ना ही इससे खेत बगीचों का पटवन करें। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले पौधारोपन किया। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पांच पौधे लगाए गए।उसके बाद कुछ गरीब परिवारों के बीच अपने राशन कार्ड का भी वितरण उन्होंने किया। कार्यक्रम में एडीएम शैलेश कुमार,एसडीओ अभिषेक कुमार,डीसीएलआर शारंगपाणि पांडेय, डीएसपी सुधीर कुमार,फुलपरास बीडीओ पंकज कुमार निगम समेत चारों अंचलों के अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया