*• शहरी क्षेत्र में हर हाल में सुबह 09 बजे तथा शाम 05 बजे से पहले कचरा उठाव कराने के दिए निर्देश.*
*• 05 सितंबर से अतिक्रमण एवं अवैद्य पार्किंग के विरुद्ध चलाया जाएगा सघन अभियान.*
*• नल जल योजना के अंतर्गत नियमित जलापूर्ति करने एवं आंशिक रूप से खराबी के बाद बंद पड़े नल जल को अविलंब रूप से चालू कराने के दिए निर्देश.*
*• नल जल योजना अंतर्गत छूटे हुए घरों एवं मेजर रिपेयरिंग के कारण बंद पड़े नल जल को लेकर भी गंभीरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश.*
*• शहरी क्षेत्र में यूरिनल एवं शौचालयों में पानी की उपलब्धता एवं समुचित रखरखाव के दिए निर्देश.*
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आवश्यकतानुसार आधारभूत संरचना एवं समग्र विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम, मधुबनी के समग्र विकास हेतु शहर में नाला निर्माण एवं सफाई, रोड अतिक्रमण, नल जल, यातायात की समस्या आदि को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा कई आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर में सड़क व नाले की सफाई तथा जल जमाव की स्थिति का अविलंब निष्पादन करना सुनिश्चित करे. कोतवाली चौक, सकरी चौक, पुलिस केंद्र तथा शहर के अन्य हिस्सों के होने वाली जलजमाव की समस्या को प्राथमिकता में रखते हुए उनका शीघ्र निराकरण करें. उन्होंने शहर से कूड़े के समय से उठाव व समुचित निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि पहली पाली के अंतर्गत सुबह 9 बजे तक तथा दूसरी पाली में शाम 5 बजे के पहले तक कूड़ा का उठाव करना सुनिश्चित करें ताकि पीक आवर में शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो.
नल जल योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि नल जल योजना के अंतर्गत नियमित जलापूर्ति करने एवं आंशिक रूप से खराबी के बाद बंद पड़े नल जल को अविलंब रूप से चालू स्थिति में करवाना सुनिश्चित करें ताकि जिलावासियों को पेयजल की समस्या ना हो. नल जल योजना के अंतर्गत छूटे हुए घरों एवं मेजर रिपेयरिंग के कारण बंद पड़े नल जल को लेकर भी संबंधित विभाग व अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने दिए.
यातायात की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश दिया कि शहर में ट्रैफिक पोस्ट निर्माण हेतु कल तक सूची उपलब्ध करावें. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने नगर आयुक्त व पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को कई संबंधित आवश्यक निर्देश दिए. ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति की बात पर उन्होंने कहा कि कोतवाली चौक से लेकर थाना मोड़ तक नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को चिन्हित कर वाहन मालिकों को प्रतिदिन जुर्माना नोटिस जारी करें. उन्होंने बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात उपाधीक्षक को 05 सितंबर से शहर में अतिक्रमण व अवैद्य वाहन पार्किंग के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया.
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में सभी नवनिर्मित यूरिनल एवं शौचालय में पानी की व्यवस्था तथा उसका समुचित रखरखाव सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि मैं सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था का स्वयं स्थल जांच करूंगा. जिलाधिकारी ने शहर में कचरा डंपिंग स्टेशन के लिए भूमि उपलब्धता को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिए.
*उक्त समीक्षा बैठक में डीडीसी दीपेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीसीएलआर सदर, डीटीओ मधुबनी, यातायात उपाधीक्षक, अंचल अधिकारी रहिका व पंडौल सहित सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया