विजय कुमार पांडेय। मोतिहारी
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की सलाह पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने कोटवा प्रखंड के रतनपुर निवासी डा. अशोक कुमार यादव को राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही पार्टी एवं प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर क्रियाशील रहने का आह्वान किया है। राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रतनपुर निवासी डा. अशोक का काम जिला सहित प्रदेश स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है।

आशा है, इनके मनोनयन से राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ हर स्तर पर मजबूत तथा सशक्त बन पाएगा। डा. अशोक का काम पहले भी सराहनीय रहा है। वे पहले से पार्टी के लिए पॉजिटिव सोच रखते हैं। उनकी असीमित ऊर्जा निश्चित रूप से राजद के लिए फलदायी साबित होगा।
इनके मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक, रणविजय साहू, प्रो.राजेश कुमार, प्रो.नवल किशोर यादव आदि नेताओं ने वधाई दी है।

आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती विशेष
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहाकार समिति सदस्य को मिला “ओम ऋषि” उपाधि सम्मान
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, बोले – बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में यूजीसी नेट कोचिंग शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
*BREAKING – जन सुराज से जुड़े तीन बड़े नाम*
*एनीमिक गर्भवती महिलाओं को होता है गर्भपात का खतरा बचाव के आयरन का सेवन जरूरी*