*4 अगस्त 2024, पटना*
*जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम में गरजे प्रशांत किशोर, बोले -*
*बिहार का जो भी काबिल युवा राजनीति में आना चाहता है उसे जन सुराज चुनाव लड़ाएगा, बिहार के युवा 10वीं फेल लोगों के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं*
पटना: पिछले 21 महीनों से चल रहे जन सुराज अभियान को 2 अक्टूबर को राजनीतिक दल बनाया जाना है। इसमें युवाओं की भूमिका और उनकी हिस्सेदारी पर चर्चा के लिए जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ 4 अगस्त को एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे बिहार भर से लगभग 20 हजार युवा शामिल हुए। प्रशांत किशोर के स्वागत के लिए हजारों बाइक सवार युवा शेखपुरा हॉउस पहुंचे, जहां प्रशांत ने सबका हाथ जोड़ कर अभिवादन किया और सबके साथ बापू सभागार के लिए निकले।

*बिहार का जो भी काबिल युवा राजनीति में आना चाहता है उसे जन सुराज चुनाव लड़ाएगा, बिहार के युवा 10वीं फेल लोगों के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं*
प्रशांत किशोर ने बिहार के अलग-अलग जिलों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार के युवाओं की जिद है। जन सुराज उन युवाओं की जिद हैं जो बिहार में बदलाव चाहते हैं। जन सुराज हम सब का संकल्प है। मैं आज आप सब को बताने आया हूं कि जन सुराज व्यवस्था भी है, जिसके तहत गरीब से गरीब का बच्चा भी अगर चुनाव लड़ना चाहे तो उन्हें कोई दिक्कत न हो।

बिहार का ऐसा युवा जो बिहार में रह रहे समाज के लिए कुछ करना चाहता है उसे हर तरीके का संसाधन जन सुराज मुहैया करवायेगा। मैं आज हर युवा को बताना चाहता हूं कि आपको चुनाव लड़ने के लिए पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है आपको हर तरीके का मदद जन सुराज करवाएगा।

बैठक मौजूद युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शैक्षणिक योग्यता को जन सुराज में नेतृत्व करने का आधार बनाया जाना चाहिए। इस पर पीके ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के युवा 10वीं फेल लोगों के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस