वैशाली:- हाजीपुर औधोगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के जेठूई जगदम्बा स्थान के पास शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 551 कलश यात्री शामिल हुए।हाजीपुर के कौनहारा घाट से सुबह छ: बजे लगभग 10 किलोमीटर दूरी तय करके हाथी, घोड़ा, गाजे बाजे के साथ थिरकते हुए जेठुइ जगदम्बा स्थान यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश स्थापित किया गया। 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ रविवार दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ किया गया। अष्टयाम यज्ञ समापन के बाद सोमवार रात्रि में शिव विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
*अष्टयाम यज्ञ में कार्यकर्ता के रूप में शामिल रहे*
मनोज कुमार चौरसिया, गंगेश्वर चौरसिया,अरुण कुमार,सत्येंद्र कुमार,अंशु कुमार, टुनटुन, बब्बन चौरासिया, विक्की कुमार, रौनक कुमार इत्यादि शामिल रहे ।

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र 380 लीटर देशी शराब के साथ 1 शराब तस्कर गिरफ्तार
एमसीएच वार्ड में लगा परिवार नियोजन मेला
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के जागरूकता के लिए 17 सारथी रथ रवाना
व्यंजन मेला में भारत के विविध क्षेत्रों के पकवानों का रहा समागम
जिले के सर्वांगीण विकास के लिए बना “संयुक्त संगठन वैशाली”
ball badminton : पुलिस एकेडमी की बॉल बैडमिंटन टीम घोषित