बिहार
भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रभात झा के असामयिक निधन पर पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने शुक्रवार को शोक जताया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिलांतर्गत कोरियाही गांव के मूल निवासी प्रभात झा जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में आई रिक्ति को भरना असंभव है। राजनीति के शीर्ष पर रहने के बावजूद उनका सहज व सरल व्यक्तित्व सराहनीय व अनुकरणीय था। उन्होंने कहा कि उनके साथ बिताये पलों की स्मृतियां हमेशा उनके साथ बनी रहेगी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की चिर शांति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को असह्य दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया