नालंदा
सामाजिक कार्यकर्ता एवम संस्था जगत के जानेमाने व्यक्तित्व स्व अशोक कुमार सिंह की 19 वी स्मृति दिवस पर नालंदा प्राचीन विश्विद्यालय (खंडहर )के समीप श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए,कटहल का पौधा लगाया गया, बड़गाव के अर्जुन पांडेय उर्फ छोटा द्वारा मंत्रोचार के साथ वन्दना की गई, इस अवसर पर प्रो डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह ने स्व अशोक को समाजिक जगत के महान व्यक्तित्व बताते हुए उनके कृतित्व एवम व्यक्तित्व की चर्चा किए,

उन्होंने बताया की स्व सिंह के द्वारा स्थापित मगध समाज कल्याण प्रतिष्ठान आज बिहार ही नही देश स्तर पर अपनी पहचान रखती है, इस अवसर पर रघुनंदन सेवा सदन के सचिव रोहित कुमार ने स्व अशोक के बताए रास्ते पर चलने के लिए आग्रह किए,उन्होंने अपने जीवन काल में विश्व के कई व्यक्तित्व को नालंदा एवम बिहार की धरती पर बुलाकर कई सामाजिक कार्य को करने का दायित्व भी निभाई है जिसमे श्रद्धेय सुब्बाराव जी, अब्दुल भाई जी, जय प्रकाश जी,विनोबा जी सहित कई व्यक्तित्व के साथ काम किया जो आज भी अनुकरणीय है,

इस अवसर पर आगंतुको का अभिवादन स्व सिंह के पुत्र कुमुद रंजन सिंह ने किया। मौके पर,जैनेंद्र कुमार,अशोक कुमार, सचिन कुमार, मैघन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया