इसलामपुर
खुदागंज थाना क्षेत्र के तकिया पर गांव मे ससुराल वालों ने दहेज के खातिर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। वही घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गये। इस घटना के सबंध मे मृतक विवाहिता के पिता सरबहदा थाना क्षेत्र के शेख विगहा गांव निवासी संजय यादव ने बताया की चार साल पूर्व हम अपनी पुत्री सोनाली कुमारी की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ खुदागंज थाना क्षेत्र के तकिया पर गांव निवासी स्व० बांके यादव के पुत्र प्रविण यादव से हुआ था। शादी के कुछ साल ठीक रहने के बाद इधर ससुराल वाले हमारी पुत्री सोनाली कुमारी को मायके से रूपया मांगने के लिए दबाव बना रहे थे। रूपया नहीं देने पर ससुराल वाले हमारी पुत्री के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करने लगे थे। जिसकी सूचना हमारी पुत्री ने फोन पर मुझे दिया था। हालांकि हम लोगों ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों को फिलहाल हमारे पास रूपया नहीं होनी की बात कह कर समझा बुझा कर मामले को शांत करवा दिया था। वुधवार की सुबह हमारी पुत्री के ससुराल तकिया पर के कुछ ग्रामीणों के द्वारा हमारे मोबाइल पर फोन कर हमारी पुत्री की हत्या होने की सूचना दी गई। वही खुदागंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया की वुधवार को सुबह सरबहदा थाना क्षेत्र के शेख विगहा गांव निवासी संजय यादव के द्वारा खुदागंज थाना को सूचना दिया गया कि खुदागंज थाना क्षेत्र के तकिया पर गांव में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर हमारी पुत्री सोनाली कुमारी की हत्या गला दबाकर कर दिया है। और हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश् शव को गायब कर जला दिया है। सूचना मिलते ही खुदागंज थाना पुलिस तकिया पर गांव पहुंचा तो देखा की मृतक विवाहित के ससुराल पक्ष के लोग घर मे ताला लगाकर फरार है। और ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबिन की जा रही है। मृतक के परिजनों के द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने के बाद उचित करवाई की जाएगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया