मधुबनी
आपने बहुत लोगों से ये कहते सुना होगा, उनलोगों से तो कभी न कभी सुना ही होगा जो बजरंग बली की आराधना करते है, ये कहते की हनुमान जी को स्त्री ( महिलाएं, लड़की) को नहीं छूना चाहिए। आखिर इसमें क्या है तथ्य जानिए पंडित से।
हनुमान को स्त्री नहीं स्पर्श करती
बात दे की हमसे बात करते हुए पंडित दीपक मिश्रा बताते है की हनुमान जी बाल ब्रह्मचर्य है, वो हर स्त्री को अपनी माँ तुल्य समझते है, ऐसे में कोई बालक अपनी माँ से चरण स्पर्श कैसे करा सकते है। आप हनुमान जी की पूजा कर सकते है, फूल ,अक्षत, जल अर्पित कर सकते है, लेकिन बिना छू कर उपर से।
बजरंग बलि की पूजा से दोष निवारन
पंडित बताते है की हनुमान जी की पूजा करने से शनि ग्रह का दोष मिट जाता जाता है। जिसे शनि ग्रह हो वो शनि वार के दिन हनुमान की पूजा कर पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करेंगे तो, इस से मुक्ति पा सकते है। मंगलवार के दिन पुरुष को व्रत रखने से बहुत लाभ होता है, स्त्री भी हनुमान जी का व्रत कर सकती है, लेकिन पुरुषों को अति लाभ मिलता है।
आज भी पृथ्वी पर है जीवित
आज के युग यानी की कलयुग में एक ऐसे प्रभु है, जो जीवित है वो श्री बजरंग बली है। बात दे की हनुमान रामायण के अनुसार बजरंग बली बैकुंठधाम नहीं गए है। वो यही रह कर प्राणी की रक्षा हेतु है। इनकी पूजा करने से हरि की पूजा यानि की राम (विष्णु) , माता सीता की पूजा करने का फल मिलता है।

मिथिला में 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी गबहा संक्रांति, शुरू होंगे कार्तिक मास के धार्मिक कार्य
कोजागरा पूर्णिमा 6 अक्टूबर को, मैथिल परंपरा के अनुसार सजेगा आंगन, होगा अरिपन और लक्ष्मी पूजन
दुर्गा पूजा, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार
आज की तिथि – 21 सितम्बर 2025 (शनिवार)
भगवान विश्वकर्मा की आराधना से मिलेगी सफलता और समृद्धि