*नीतीश कुमार के आगे मुरेठा समर्पित किए जाने पर PK का सम्राट चौधरी पर तंज, कहा-*
*उनका लक्ष्य सिर्फ उप-मुख्यमंत्री बने रहना है, इस लालच में अपना मुरेठा कुर्बान कर दिया*
*पटना:* जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को घेरते हुए कहा कि बिहार में उप-मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सम्राट चौधरी ने अपना गर्दन कटवा दिया। अररिया पहुंचें प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आप जिस नेता की बात कर रहे हैं, उन्होंने एक मुरेठा बांधा था जिनका नाम है सम्राट चौधरी। आज से कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि मैं जब नीतीश कुमार को पद से हटा दूंगा तब जाकर मैं मुरेठा खोलुंगा। बीते दिन जाकर उप-मुख्यमंत्री बनने की लालच में अपना सर और मुरेठा दोनों को कुर्बान कर दिया। सम्राट चौधरी का तो एक ही लक्ष्य था नीतीश कुमार को हराना, मगर देखिए अब उनका लक्ष्य सिर्फ उप-मुख्यमंत्री बने रहना है।

बिहार में सम्राट चौधरी कोई नए नेता नहीं हैं। पिछले मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे कौन सा इन्होंने तोप मार लिया था? भाजपा वाले बड़ी बात करते हैं परिवारवाद की आप हमें बताएं कौन हैं सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के लड़के हैं। लालू जी के सरकार में मंत्री थे तो नीतीश कुमार के भी सरकार में मंत्री थे। मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तब भी वो मंत्री बन गए। सम्राट चौधरी आसमान से अवतरित नहीं हुए हैं।
आने वाले विधानसभा में इसका सबसे बड़ा खामियाजा नीतीश कुमार को होगा। राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार पहले से ही मरे हुए सांप हैं उनको जो भी अपने गले में डालेगा वो बैठ जाएगा। नीतीश कुमार तो खुद डूबे हुए हैं जो उनके साथ जाएगा वो भी डूब जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस