एल.एन. मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर में महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. जगन्नाथ मिश्र जी की 87वीं जयंती के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा प्रारम्भ किये जा रहे सेमिनार श्रृंखला “भारत @ 2047 कार्यक्रम” का शुभारंभ एवं नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति आदरणीय श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जी ने किया।
ध्यातव्य है कि आज महाविद्यालय द्वारा भारत@2047 सेमिनार के प्रथम सत्र का आयोजन किया गया जिसका विषय “डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: नेविगेटिंग द न्यू एरा ऑफ इंडस्ट्री 5.0” था जिसपर महामहिम राज्यपाल महोदय का वृहद मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनसे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहभाग करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बिहार के विषय में अवधारणा बदलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बिहार की अपार क्षमता का भी उल्लेख किया तथा युवाओं को रोजगार ढूंढने (जॉब सीकर) के बजाय रोजगार प्रदाता (जॉब क्गिवर) की भूमिका में आने का भी आह्वान किया।
#LNMishraCollege

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*