
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा जगन्नाथ मिश्र की जयंती पर पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि डा जगन्नाथ मिश्र बिहार की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अर्थशास्त्र के एक प्रोफेसर के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की और बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री बने। साथ ही भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में भी मंत्री के रूप में काम किया।
उन्होंने कहा कि बिहार की सियासत में दो दशक तक कद्दावर चेहरा बनकर चमकते रहने वाले इस शख्स ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। बिहार के गांव -गांव में उनके समर्थकों और चाहने वालों की बड़ी संख्या थी। अपना रास्ता खुद तय करनेवाले बिहार के इस महान जननेता का अपना अलग राष्ट्रीय व्यक्तित्व था।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया