
—————————————-
आज बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सह सहकारिता विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार जी के साथ पर्यटन विभाग से सम्बंधित बैठक में सहभाग किया। इस बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयशी जी, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह जी, बिहार पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री नंद किशोर जी एवं दोनों विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बिहार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने विशेषकर इको-टूरिज्म को व्यापक स्तर पर विस्तारित करने की सम्भावनो एवं कार्ययोजनाओं पर वृहद चर्चा हुई। साथ ही अभ्यारण, पक्षी विहार एवं अन्य स्थलों पर पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की संयुक्त योजना और भी चर्चा हुई।
निश्चित ही आने वाले समय में बिहार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा पर्यटन विभाग साथ मिलकर इको-टूरिज्म जैसे- जंगल सफारी, बर्ड सैंक्चुअरी सहित पर्यटन के अन्य संभावनाओं को एक्सप्लोर करते हुए पर्यटकों हेतु सुविधाओं को बढाते हुए पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
#BiharTourism
#ecotourism

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया